भागलपुर जिले के बबरबगंज थाना क्षेत्र के बन्धु मोदी हाट मोहल्ले में करीब साढ़े चार बजे खेलने के दौरान एक पुराण दीवार गिर जाने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरबगंज थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं, मृतक बच्चे की पहचान बंधू मोदी लेन निवासी मोहम्मद सूफी के पांच वर्षीय पुत्र आसिफ के रूप में हुई है।

घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि दो तीन बच्चे वहां पर खेल रहे थे। अचानक जोरदार आवाज हुआ। देखने गए तो सभी भाग रहे थे। वहीं, आशिफ दीवार के मलबे में दबा गया था। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं, परिजन शव को लेकर घर पर आ गए और घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी जिसको लेकर मकान मालिक मरहूम लतीफ हाजी को कई बार आगाह किया गया था। लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटना को लेकर बबरबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *