भागलपुर में आज सुबह दो ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर के बगल में ताड़ के पेड़ में टकरा गया। गनीमत थी कि लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में लेकर में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्य सड़क मार्ग के कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचकि के हादसा हुआ।

अनियंत्रित होकर एक ट्रक घर के बगल में ताड़ के पेड़ में टकरा गया। घटना होने के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर ट्रक में स्टेरिंग में फंसे घायल अवस्था में ड्राइवर को निकाला और स्थानीय क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायल चालक की पहचान गोरगम्मा गांव के निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि सुबह के करीब साढ़े 6 बजे भागलपुर के ओर से जा रही एक ट्रक ने अमरपुर की तरफ से आ रही ट्रक में टक्कर मारते हुए निकल गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *