तिलकामांझी में व्यवसायी प्रभात केजरीवाल और उनके चचरे भाई अमित केजरीवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार से आयकर सर्वे शुरू हुआ। उनके फर्म भागलपुर डीजल और सीमेंट डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यालय पर टीम दोपहर एक बजे पहुंची। सर्वे का काम देर रात तक चला और शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है।

Whatsapp group Join

व्यवसायी के हैं कई फर्म और कई पार्टनर
आयकर सर्वे के दौरान पता चला कि केजरीवाल बंधुओं के कई फर्म चल रहे हैं। भालपुर डीजल और अल्ट्राटेक सीमेंट के डिस्ट्रीब्यूटरशिप के अलावा भगवती कंस्ट्रक्शन और श्री भगवती होजरी प्राइवेट लिमिटेड भी इन्हीं के फर्म हैं। सूत्रों की मानें तो इन व्यवसायियों के घर की महिलाएं भी व्यवसाय में शामिल हैं और कई पार्टनर भी हैं। व्यवसाय में जो भी पार्टनर हैं, उन सभी से पूछताछ हो सकती है। सर्वे के दौरान काफी देर तक एकाउंटेंट का इंतजार किया गया। उनके फर्म में चार एकाउंटेंट होने की बात सामने आ रही है।

आयकर विभाग के 28 अधिकारी व इंस्पेक्टर शामिल
आयकर विभाग के 28 अधिकारी व इंस्पेक्टर सर्वे कर रहे हैं। इसमें भागलपुर के अलावा कटिहार और मुंगेर के भी अधिकारी हैं। सर्वे जेसीआईटी आरपी राम के नेतृत्व में हो रहा है। टीम में भागलपुर के अधिकारियों में एसीआइटी बीएन लामा, आइटीओ कुमार रविशंकर, आइटीओ एससी ठाकुर, आइटीओ नितिन कुमार और इंस्पेक्टर मो. अशरफ के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हैं। कटिहार से आइटीओ शिव प्रिय और मुंगेर से आयकर विभाग के इंस्पेक्टर हैं। 10 से 15 पुलिस वालों की भी ड्यूटी टीम के साथ है।
फिलहाल अधिकारी सर्वे के बारे में कुछ नहीं बता रहे। उनका कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद ही बताया जा सकेगा कि सालाना टर्नओवर के अनुसार आयकर जमा किया गया है या नहीं।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *