भागलपुर में मतगणना से एक घंटा पहले मतगणना कर्मियों को तृतीय नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उसमें टेबल की जानकारी दी जाएगी। ड्यूटी के लिए प्रशासन कर्मियों की सूची तैयार कर रहा है।

23 मई को पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना होगी। मतगणना में करीब 300 कर्मियों को लगाया जाएगा। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर,एक सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक होंगे। सुपरवाइजर में राजपत्रित पदाधिकारी रहेंगे। सहायक में कनीय अभियंता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि को रखा जाएगा। माईक्रो प्रेक्षक में बैंक अधिकारियों को रखा जाएगा। सभी को डीआरडीए और जिला परिषद के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मतगणनाकर्मियों को एक सप्ताह पहले प्रथम नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 22 मई को द्वितीय नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। द्वितीय नियुक्ति पत्र में विधानसभा की जानकारी,पहचान पत्र और अग्रिम राशि का भुगतान किया जाएगा। मतगणनाकर्मियों को 23 मई को सुबह छह बजे मतगणना केन्द्र पर पहुंचना होगा।

सात बजे उन्हें तृतीय नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उसमें टेबल की जानकारी दी जाएगी। तृतीय नियुक्ति पत्र देने के लिए टीम बनायी गयी है। सुपरवाइजर और माइक्रो प्रेक्षक को एक हजार रुपए व सहायक को 750 रुपए दिये जायेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *