गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भागलपुर में फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह से गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसका लाभ कहलगांव को भी मिलेगा। यहां काम होने के बाद मुंगेर और जमुई में भी पाइप लाइन से गैस सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विक्रमशिला रेलवे स्टेशन से लेकर बटेश्वर स्थान होते हुए नवगछिया के कटारिया रेलवे स्टेशन तक गंगा में रेल पुल के साथ पटरी बिछाई जाएगी। इस पर 25 सौ करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह प्रस्ताव नीति आयोग में है, कैबिनेट से मंजूरी के बाद जल्द इस पर यह भी काम शुरू हो जाएगा। इससे बनने 3 साल का समय लगेगा।

वह मंगलवार को कहलगांव में थे, उक्त बातें उन्होंने एनटीपीसी गेस्ट हाऊस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने एनटीपीसी के सीएसआर ने निर्माण कराए जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कहा टूट रहीं सड़कें इसकी बानगी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समय से चली आ रही एमजीआर सड़क निर्माण की मांग भी पूरी होने वाली है। वे 1 मार्च को सड़क निर्माण का शिलान्यास करेगें। इस दौरान कहलगांव के पूर्व लोजपा प्रत्याशी नीरज मंडल, बद्री मंडल, विंदेश्वरी झा, मिथिलेश झा, अशोक मंडल, केशव जोशी सहित अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने एनटीपीसी के सीजीएम से भी बातचीत की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *