नाथनगर : नाथनगर के एक युवक ने बांका की एक शिक्षिका को पहले शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर चार साल तक शारीरिक शोषण के साथ-साथ आर्थिक शोषण भी किया। जब शिक्षिका ने परिणयसूत्र में बंधने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो युवक ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। युवक की बेवफाई से खफा प्रेमिका गुरुवार को उसके घर के समक्ष धरना पर बैठ गई। शिक्षिका की प्रेम कहानी सुनकर आसपास के भी लोग शिक्षिका के पक्ष में हो गए और युवक के परिजनों पर शादी का दबाव बनाने लगे। युवती के धरने पर बैठने की सूचना पाकर मधुसूदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने में लड़के के खिलाफ लिखित शिकायत करने को कहा। इसके बाद नूरपुर पंचायत के सरपंच कारु यादव व आसपास के अन्य लोगों के साथ युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

युवती बांका के शंभूगंज की रहने वाली है। वहां अभी पंचायत शिक्षिक के पद पर कार्यरत है। वहीं, लड़का जीवन कुमार मधुसूदनपुर इलाके के लक्ष्मनबाग का रहने वाला है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। युवती ने बताया कि जीवन कुमार का शंभूगंज में रिश्तेदारी है। वह अक्सर वहां आते-जाते रहता था। इसी दौरान पटना में उन दोनों के बीच संपर्क हुआ।

पढ़ाई के नाम पर अब तक ले चुका है तीन लाख रुपये : शिक्षिका ने बताया कि चंदन ने चार साल तक शारीरिक शोषण के साथ साथ आर्थिक शोषण भी किया। वह पढ़ाई के नाम पर अब तक तीन लाख रुपये ले चुका है।

’>>शंभूगंज प्रखंड में पंचायत शिक्षक के पद पर कार्यरत है युवती

’>>नाथनगर के मधुसूदनपुर इलाके के लक्ष्मनबाग का रहने वाला है युवक

’>>चार साल पहले परीक्षा देने के दौरान दोनो पटना में पहली बार मिले थे

अब तक चार बार करवा चुका है गर्भपात

शिक्षिका ने बताया कि वह चंदन कुमार पिछले चार वषों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। पहले उसने शादी का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। अब तक वह चार बार गर्भपात भी करवा चुका है। युवती ने कहा कि कई बार उसने मेरी मर्जी के खिलाफ नशे की गोली खिलाकर भी यौन शोषण किया है। शिक्षिका ने कहा कि अभी भी वह गर्भवती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *