भागलपुर । युवती के नाम से फर्जी आधार और पैन बनवाकर बैंक में खाता खुलवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ महंत लेन की रहने वाली युवती साक्षी कुमारी ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि तिलकामांझी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा से उसके पते पर एटीएम आया तो वह आश्चर्य में पड़ गई।

वह एटीएम को वापस करने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मी ने बताया कि उसी के नाम से खाता खोला गया है जिसमें उसी के पिता का नाम और पता भी है। बैंक अधिकारी ने खाता खुलवाने के दौरान जमा किए गए पैन और आधार की कॉपी दिखाई तो उसमें युवती साक्षी की सिर्फ फोटो नहीं थी बाकी उसका नाम, पिता का नाम और पता सब सही था। यह सब जानने के बाद उसने शुक्रवार को केस दर्ज कराया।

फर्जीवाड़ा करने वाली युवती पहुंची तो बैंककर्मी ने कॉल कर बुलाया

केस दर्ज कराने वाली युवती का कहना है कि एटीएम वापस करने के दौरान जब उसके नाम से हुए फर्जीवाड़ा का पता चला तो उसने बैंक अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि खाता खुलवाने वाली युवती जब भी बैंक आए तो कॉल करें। शुक्रवार को युवती के पास बैंक से कॉल आया और बताया गया कि खाता खुलवाने वाली युवती एटीएम लेने पहुंची है। उसके बाद साक्षी अपने परिजन के साथ बैंक पहुंची।

पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद तिलकामांझी थाने से महिला अधिकारी भी पहुंची। आरोपी युवती से पूछताछ की गई तो उसने अपना असली नाम बताया और कहा कि वह जगदीशपुर के बलुआचक की रहने वाली है। उसने यह भी बताया कि एक सहेली और राजेश नाम के युवक के कहने पर उसने फर्जी नाम और पते पर खाता खोला। तिलाकामांझी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *