कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च 2020 से बंद रांची एक्सप्रेस बुधवार को दोबारा दौड़ी। करीब 556 दिनों बाद भागलपुर के रास्ते गोड्‌डा से रांची के लिए शुरू हुई यह ट्रेन तय समय से आधा घंटा पहले ही यहां पहुंच गई। रांची एक्सप्रेस शाम 4:35 बजे भागलपुर पहुंची और शाम 5:05 बजे किऊल के रास्ते रवाना हुई। इस ट्रेन के शुरू होने से भागलपुर से सैंथिया रूट पर चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस पर दबाव कम होगा। अब धनबाद के रास्ते रांची जाने के लिए दो ट्रेन भागलपुर के लोगों को मिली है।

भागलपुर-रांची एक्सप्रेस बुधवार से गोड्‌डा की हो गई। कैबिनेट बैठक में शामिल होने के कारण रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बदले सांसद डाॅ. निशिकांत दुबे व विधायक अमित कुमार मंडल ने बुधवार दोपहर 1:15 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना किया। दोनों भाजपा नेता भागलपुर के रहने वाले हैं। सांसद ने कहा, ट्रेन का रूट घुमावदार है, लेकिन काफी उपयोगी है। इससे सुल्तानगंज का सफर आसान होगा। यात्री गोड्डा से रांची ट्रेन में महज दो सौ रुपये में पहुंचेंगे।

ये है गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का शेड्यूल

30 सितंबर से ट्रेन-08604 हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रांची से शाम 3 बजे खुलेगी। यह धनबाद शाम 7:05 बजे पहुंचेगी। जसीडीह रात 9.52 बजे, जमुई रात 11:13 और किऊल रात 11:55 बजे पहुंचेगी। यह भागलपुर तड़के 3:15 बजे आएगी। बाराहाट में यह सुबह 4:28 और मंदार हिल में सुबह 4.52 पर मिलेगी। गोड्डा सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। 1 अक्टूबर से ट्रेन-08604 हर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को गोड्डा से दाेपहर 12:40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन शाम 4.35 बजे भागलपुर पहुंचेगी। रात 1.15 बजे धनबाद, 3.05 बजे बोकारो और सुबह 5.45 बजे रांची पहुंचेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *