भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर पुरैनी व टेकानी के बीच रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह 4:50 बजे बड़ा हादसा टल गया। सुबह क्राॅसिंग से गुजरने के क्रम में छर्री लदा एक ट्रक बीच ट्रैक पर बंद हो गया और क्रॉसिंग का गेट भी बंद हो गया। जबकि दूसरी ओर से हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन आ रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
स्थिति देख ड्राइवर ट्रक वहीं छोड़कर गेट से बाहर निकल गया। ट्रैक पर खड़े ट्रक को देखकर ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी मंगाया। इसके बाद छर्री अनलोडिंग किया। फिर ट्रेन रवाना हुई। करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

