भागलपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को होनेवाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, लेकिन बुधवार को स्क्रूटिनी के दौरान अधूरे कागजात और प्रस्तावकों की कमी की वजह से सात उम्मीदवारों का पर्चा रद्द कर दिया गया है।
Total Downloads: 386
इस बार दो महिला प्रत्याशी ने पर्चा भरा था लेकिन सात रद हुए पर्चे में उन दोनों का भी नाम शामिल है। अब ये लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यानी अब केवल नौ उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं।

इनमें महागठबंधन से राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, एनडीए से जदयू उम्मीदवार अजय मंडल, बसपा से मो. आशिक इब्राहिमी, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) से दीपक कुमार, आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र कुमार, भारतीय दलित पार्टी से सुशील कुमार दास के अलावा अभिषेक प्रियदर्शी, नुरुल्लाह और सुनील कुमार निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।

