भागलपुर-गांधीधाम वीकली अब 28 तक चलेगी जनरल क्लास में भी सफर के लिए रिजर्वेशन जरूरी
भागलपुर | यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल अब 28 दिसंबर तक चलेगी। स्पेशल ट्रेन मुंगेर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, बाबू धाम मोतिहारी गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 28 दिसंबर तक हर सोमवार सुबह 6.30 में भागलपुर से खुलेगी, वापसी में 25 दिसंबर तक हर शुक्रवार शाम 5.40 बजे चलेगी। जनरल क्लास में भी सफर करने वालों को हर हाल में आरक्षण कराना होगा। अभी गुजरात के लिए भागलपुर से सूरत स्पेशल एक्सप्रेस ही थी। दो ट्रेन चलने से यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
Total Downloads: 375
विक्रमशिला का समय बदला, आज से सुबह 11.50 बजे खुलेगी, शाम 7.05 पर रवाना होगी वनांचल
भागलपुर | नई टाइम टेबल के मुताबिक मंगलवार से भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस सुबह 11.50 बजे खुलेगी। अब तक यह 11.15 बजे खुलती थी। अानंद विहार से भी अब यह दोपहर 2.40 की बजाय दोपहर 1.15 बजे ही खुलेगी। इसी तरह जमालपुर-हावड़ा सुपर रात 8.56 बजे भागलपुर आएगी और 9.06 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। तीन दिसम्बर को सूरत के लिए सुपरफास्ट सुबह 6.45 बजे खुलेगी। यह सुबह 9.25 बजे खुलती थी। रांची के लिए वनांचल एक्सप्रेस भी मंगलवार शाम 7.05 बजे भागलपुर से खुलेगी। यह बुधवार सुबह 8.30 बजे रांची पहुंचेगी। बुधवार को ही शाम 7.20 बजे रांची से चलकर गुरुवार सुबह 9 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मालदा टाउन से किऊल तक भी इंटरसिटी मंगलवार से चलेगी।

साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी पूजा स्पेशल का विस्तार 31 दिसंबर तक और बांका-राजेंद्रनगर स्पेशल का 10 दिसंबर तक हुआ है। बांका स्पेशल सप्ताह में 3 दिन चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया, ट्रेन न. 03235, 03236 का विस्तार 31 दिसंबर तक किया गया है। पहले 21 से 30 नवंबर तक इसे चलाने की तारीख तय की गई थी। यह साहिबगंज से दोपहर 2.30 बजे खुलेगी व 3.58 बजे भागलपुर आएगी। यह रात 11.45 बजे दानापुर आएगी। दानापुर से सुबह 4.52 बजे खुलेगी और 11.10 बजे भागलपुर आएगी। वहां से 11.20 बजे खुलेगी और दोपहर 1.20 बजे साहिबगंज पहुंचेगी। सीपीआरओ ने बताया, बांका-राजेंद्र नगर सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। राजेन्द्र नगर से 1-9 दिसंबर के बीच हर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को खुलेगी। बांका से 2-10 दिसंबर तक हर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को खुलेगी।

