भागलपुर में शादी समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या की खबर है। घटना शहरी इलाके की है। जिले के बरारी थाना के सुरकीकल में रविवार की रात करीब 11.45 बजे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल युवक की मौत हो गयी। म-तक की पहचान  राजेश कुमार (34) के रूप में हुई है। मृतक राजेश का बड़ा भाई संतोष कुमार जिले के फुटकर बिक्रेता संघ का अध्यक्ष है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार रविवार की रात एक शादी समारोह से मोटर साइिकल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.45 बजे  काली स्थान के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। दोनो के बीच कुछ कहासुनी हुई और बदमाशों ने उसे गोली मार दी। राजेश के भाई संतोष कुमार ने बताया कि देर रात तक घर नही लौटने पर उसने पत्नी से राजेश के बारे में पूछा। दोनो के बीच बात ही हो रही थी कि इसी बीच एक युवक ने आकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने कहा है कि छानबीन की जा रही है। मृतक के मोबाइल से ठोस जानकारी मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *