बीएन कॉलेज इन दिनों छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। दो शिक्षकों पर एक छात्र संगठन के प्रचार-प्रसार करने का आराेप लगाकर छात्र बीते कुछ दिनों से उनके निलंबन की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज को बंद करा दिया। कॉलेज बंद होने से कक्षाएं ठप हो गईं और कुछ हद तक स्नातक पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरने का काम भी प्रभावित हुआ। कक्षा करने आए छात्र बाहर टहलने को मजबूर हुए।

बंद का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ के अध्यक्ष ऋषु राज ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने पिछले दिनों कक्षाएं बंद कर क्लासरूम में एक खास छात्र संगठन का कार्यक्रम करवा रहे थे। यह कार्यक्रम उस छात्र संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए था। छात्र संघ ने पूरे मामले की जानकारी कार्यक्रम की फोटो के साथ बारी-बारी से कॉलेज के प्राचार्य, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू और अंत में कुलपति को दिया। लेकिन किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ऋषु राज ने यह आरोप भी लगाया कि वह दलित है इसलिए उसकी बातें अनसुनी की जा रही हैं। छात्र संघ उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि दोनों शिक्षक कॉलेज का माहाैल खराब कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर दोनों शिक्षकों को निलंबित नहीं किया गया तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद भी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले को राजभवन तक ले जाएंगे।

कॉलेज बंद कराने में छात्र संघ संयुक्त सचिव सागर कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, काउंसिल मेंबर धीरेंद्र कुमार, राजा झा, नवीन, मो. मुन्ना, राहुल कुमार, सनी, सुधीर, अनिल, संदीप, अभिषेक आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *