भागलपुर, एक साल के दौरान एनसीसी कैडेट ने सरकारी नौकरियों में अभी तक की सबसे बड़ी सफलता प्राप्त की है। करीब 150 छात्र-छात्राओं को नौकरियां मिली हैं। एक सी सर्टिफिकेट छात्रा क्लास-1 के लिए साक्षात्कार देने जा रही हैं।

एनसीसी भागलपुर ग्रुप में ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने काफी मेहनत की है। न सिर्फ लिखित, बल्कि शारीरिक प्रशिक्षण की भी काफी अच्छी तैयारी की। इन सबके लिए इन कैडेट को काफी जागरूक किया गया। इस जागरूकता के कारण ही ज्यादा संख्या में कैडेट ने प्रयास किया। एनसीसी के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद झा ने कहा कि भागलपुर ग्रुप में 17 जिलों के अंदर सेना की सिपाही भर्ती में 150 से अधिक कैडेट चुने गये हैं। वहीं दो दिन पहले बिहार पुलिस के जवानों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट में भी 30 कैडट ने सफलता प्राप्त की है। चयन दिसंबर 2020 से दिसंबर 21 के बीच हुआ है। इसके पहले तक किसी भी एक साल में 80 से अधिक कैडेट ने सरकारी नौकरी में सफलता नहीं पाई है।

कैडेट को मिला बेहतर प्रशिक्षण

कर्नल अरविंद झा ने कहा कि पिछले एक से डेढ़ सालों में इन कैडेट को लिखित के साथ फिजिकल के लिए भी काफी तैयारी कराई गई। उन्होंने खुद साइकोलॉजिकल प्रशिक्षक होने के कारण कैडेट को काफी अच्छा प्रशिक्षण दिया। साइकोलॉजीकल प्रशिक्षण में उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाया गया, जिसका इन कैडेट को लाभ हुआ। इनकी सफलता से भविष्य में भी और छात्र एनसीसी में आने को लेकर जागरूक होंगे। उन्होंने बताया कि एनसीसी सी-सर्टिफिकेट और आरडीसी (एसएम कॉलेज) की छात्रा पूजा कुमारी एसएसबी में साक्षात्कार के लिए जा रही हैं। सौरभ कुमार (गैर एनसीसी कैडेट) 11 दिसंबर को आईएमए से लेफ्टिनेंट के पद पर पासिंग आउट से निकलेंगे। भागलपुर की महक जनवरी में सीडीएसई से प्रशिक्षण शुरू की थी और नवंबर में पास आउट हुई। इनलोगों ने भी एनसीसी अधिकारियों से प्रशिक्षण लिया।

पिछले कुछ सालों में सरकारी नौकरी में

इस सफलता में भागलपुर सहित बांका, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, जमुई, सुपौल, अररिया आदि 17 जिलों के कैडेट शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *