भागलपुर : गोशाला में रविवार को मां शाकंभरी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सवा लाख जावा फूल व सवा मन सिंदूर से मां का अभिषेक किया। मंगलपाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें 15 सौ महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने गजरा उत्सव, मेहंदी व चुनरी उत्सव भी मनाया। सुहागिन महिलाओं ने मैया को मेहंदी लगाई और रंग-बिरंगे फूलों का गजरा चढ़ाया।

रशिका ढांढनिया, अनुराधा खेतान, सीमा शर्मा आदि ने बताया कि मां को सिंदूर चढ़ाकर पति की लंबी आयु की कामना की गई। कोलकाता के गायक पंकज जोशी, जमशेदपुर के दलजीत सिंह परवाना व हजारीबाग के विकास सुगंध भक्तिमय गीतों से श्रद्धालुओं को झूमाते रहे।

पंकज जोशी ने ‘ महामंगल में है हमको आना….’, ‘सारे जगत में खुशियां छाई, हरि-भरी धरती मुस्कराई…’ प्रस्तुत की। दलजीत सिंह ने ‘ बांटो-बांटो आज बधाई, सकरायबाली घर में आई…’, गीत से मां का अभिषेक किया। कोलकाता की तुलिका डांस ग्रुप ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की।.

प्रवक्ता चांद झुनझुनवाला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. शंभूदयाल खेतान, केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान व श्री चावो वीरो दादी परिवार, कहलगांव के अध्यक्ष हरि खेतान को आयोजन की सफलता पर सम्मानित किया गया।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *