नाथनगर : रन्नूचक मकंदपुर में शिक्षक विमल कुमार ने कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा डाल कर रविवार की रात आत्महत्या कर ली। शिक्षक की शादी तय हो गई थी। सोमवार को उसका तिलक समारोह था। शिक्षक बांका जिले के शंभूगंज क्षेत्र के बरसाबाद का रहने वाला था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। साथ ही एक होटल का बिल व आधार कार्ड भी मिला है। शिक्षक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपने स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।
Total Downloads: 116
इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरे परिवार सगे संबंधी या किसी अन्य व्यक्ति पर कोई कानूनी कार्रवाही नही की जाए। मधुसूदनपुर थानाप्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल का एफएसएल टीम से जांच कराई गई है। वह बीते छह माह से मधुसूदनपुर इलाके के पुरानीसराय गांव स्थित संजय श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहता था।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और उसके परिजन को सूचना दी गई। परिजन के आने के बाद उसके शव को फंदे से उतारा गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मकान मालिक संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर मृतक की बहन ने फोन किया था। उसने जानकारी दी कि विमल की शादी तय हो गयी थी।

सोमवार को फलदान, तिलक का रिवाज सम्पन्न होना था। विमल पिता का फोन नहीं उठा रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि विमल बांका के लिए निकले की नहीं। इसकी पड़ताल करने में मैने अपने बेटे को उनके कमरे में भेजा। बेटा ने बताया कि विमल का शव फंदे पर झूल रहा है। बेटे की सूचना पर मैं भी कमरे में गया। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

