तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट-वन सत्र (2020-2023) में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी। टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने ऑनलाइन नामांकन शुरू करने के लिए अपनी स्वीकृति दी है। 55 हजार के करीब सीटों पर चार चरणों में नामांकन होगा। तीन बार मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद बची सीटों पर ऑनस्पॉट नामांकन लिया जाएगा।

छात्रों के लिए 31 अगस्त से 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। पहली मेरिट लिस्ट 28 सितंबर को जारी होगी। मेरिट लिस्ट के हिसाब से 28 सितंबर से आठ अक्टूबर तक नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज के द्वारा पोर्टल पर 10 अक्टूबर तक छात्रों की सूची अपलोड की जाएगी। इसके बाद स्लाइडअप का मौका 11 और 12 अक्टूबर को मिलेगा। दूसरी सूची 17 अक्टूबर को जारी होगी।

इस आधार पर 18 से 22 और फिर 28 से 30 अक्टूबर तक नामांकन लिया जाएगा। 23 से 27 अक्टूबर के बीच छुट्टी है। कॉलेज के द्वारा पोर्टल पर 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक अपलोड किया जाएगा। वहीं दो नवंबर से तीन नवंबर तक स्लाइडअप का मौका मिलेगा। तीसरी सूची आठ नवंबर को जारी होगी। मेरिट लिस्ट के मुताबिक 9 से 12 नंवबर तक नामांकन होगा। कॉलेज के द्वारा पोर्टल पर 23 से 24 नवंबर तक अपलोड किया जाएगा। वहीं 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच बचे हुए छात्रों का ऑन स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *