कोसीवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा से राज्य की राजधानी पटना के लिए प्रतिदिन चार्टर विमान उड़ान भरेगा। यह सेवा 10 जून से शुरू हो जाएगी।

चार्टर विमान हर रोज सहरसा हवाई अड्डा से उड़ान भरेगा
प्रमंडलीय मुख्यालय से यह सेवा निजी कपंनी एयर डे बेस्ट द्वारा शुरू की जा रही है। कंपनी के निदेशक देवेश कुमार झा ने बताया कि राज्य सरकार के सकारात्मक सहयोग की वजह से कंपनी 10 जून से सहरसा के लोगों को राजधानी पटना जाने के लिए चार्टर विमान उपलब्ध कराएगी। छह सीटों वाला चार्टर विमान हर रोज सहरसा हवाई अड्डा से उड़ान भरेगा। हवाई यात्रा के लिए प्रति यात्रियों को पांच हजार से लेकर दस हजार रुपए तक की राशि खर्च करनी पड़ेगी।

किराया कम होकर तीन से चार हजार रुपये कर दिया जाएगा
वहीं पूरा चार्टर प्लेन बुक करने पर 65 हजार राशि खर्च करनी पड़ेगी। अभी शुरुआत में चार्टर विमान सेवा के लिए ही मंजूरी मिली है। इसमें सफलता मिलने पर नियमित रूप से सेवा शुरू की जाएगी जिसके बाद किराया कम होकर तीन से चार हजार रुपये कर दिया जाएगा।
निदेशक ने बताया कि वह सहरसा सहित राज्य के अन्य जिलों के यात्रियों की सुविधा के लिए एक साल से अधिक वक्त से सक्रिय थे।

उन्होंने पटना के अलावा सहरसा से अन्य जिलों के लिये भी हवाई सफर शुरूआत करने की बात कही है। चार्टर विमान सेवा के लिए डे बेस्ट के साथ पाटलिपुत्र एयर चार्टर कंपनी का भी सहयोग मिलेगा। निदेशक ने बताया कि चार्टर विमान सेवा की सफलता के बाद कार्गो विमान सेवा भी शुरू कर सकते हैं।

इस संबंध में सहरसा की डीएम डॉ. शैलजा शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पिछले साल ही प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया था। उड़ान शुरु होने के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *