17 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने गोरखपुर व देवघर के बीच मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद इस ट्रेन के परिचालन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह ट्रेन गोरखपुर और देवघर के बीच अप और डाउन में 62 फेरे लगाएगी। 31 फेरे अप में तथा 31 फेरे डाउन में लगाएगी। स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 15 जुलाई से 14 अगस्त तक देवघर से 16 जुलाई से 15 अगस्त तक डेली चलेगी।
Total Downloads: 182
17 कोच वाली स्पेशल ट्रेन डीजल इंजन से चलेगी। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस गोरखपुर में होगा। यह ट्रेन देवघर और गोरखपुर के बीच 28 स्टेशनों को पार करेगी लेकिन इसका स्टॉपेज 26 प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है । देवघर से ये ट्रेन 05009 नंबर से तथा गोरखपुर से 05010 नंबर के रूप में चलेगी । देवघर से ट्रेन 16 जुलाई को खुलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में पहुंचने वाले कांवरियों को सफर के लिए ये सौगात दी है।

मेला को लेकर गोरखपुर से मुंगेर, भागलपुर और बांका के रास्ते देवघर के लिए मेला स्पेशल चलेगी। मेला स्पेशल का परिचालन गोरखपुर से 15 जुलाई से 14 अगस्त और देवघर से 16 जुलाई से 15 अगस्त तक होगा। इसके चलने से यूपी के श्रद्धालुओं के साथ-साथ उत्तर बिहार के कांवरियों को सुल्तानगंज पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। बुधवार को रेलवे ने सारिणी जारी कर दी है।

गाेरखपुर से 15 जुलाई से ताे देवघर से 16 जुलाई काे खुलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 05010 गोरखपुर से 15 जुलाई से रात आठ बजे खुलेगी। चौरी-चौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सिवान, एकमा, छपरा, छपरा कचहरी, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनार रोड, शाहपुर पटोरी, मोहीउद्दीन नगर, विद्यापति धाम, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय होते हुए सुबह 5.45 बजे मुंगेर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन खुलेगी और 6.58 बजे सुबह सुल्तानंगज पहुंचेगी।

9.20 बजे भागलपुर पहुंचेगी यह ट्रेन, दस मिनट रुकने के बाद बाराहट होते हुए बांका पहुंचेगी
यहां से ट्रेन खुलने के बाद 9.20 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन देवघर के लिए खुलेगी। बाराहाट (11.05) और बांका (12.45) बजे पहुंचेगी। 10 मिनट बांका में रुकने के बाद श्रावणी मेला स्पेशल देवघर के लिए खुलेगी और 2.30 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05019 अप देवघर से 16 जुलाई से हर शाम 4.40 बजे शाम में चलेगी। भागलपुर रात 8.20 बजे पहुंचेगी। दस मिनट बाद यहां से खुलेगी। यहां से खुलने के बाद 8.55 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद रात 10.35 बजे मुंगेर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद श्रावणी मेला खुलेगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

