भागलपुर : बैंकिंग संबंधित कामकाज 24 सितंबर तक निपटा लें। 25 से 29 सितंबर तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी से निजी बैंकों में ताला लटका रहेगा। दरअसल, कई बैंकों के विलय करने के विरोध और आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बैंक ऑफिसर्स की चार अलग-अलग यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
Total Downloads: 113
सभी यूनियन ने इसकी सूचना इंडियन बैंक एसोसिएशन को दे दी है। यूनियन ने कहा कि 25 से 27 तक देशव्यापी हड़ताल पर सभी बैंक कर्मी रहेंगे। वहीं, 28 को चौथा शनिवार और 29 को रविवार का अवकाश रहेगा। इस कारण पांच दिन सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

मांगें नहीं मानने पर नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल: ऑल इंडिया बैंक कंफडेरेशन (आइबॉक) के जिला सचिव प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक ऑसिर्स कंफेडरेशन (एआइबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइबीओए), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आइएनबीओसी), और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स, (एनओबीओ) ने हड़ताल का आह्वान किया
सभी बैंक अधिकारी संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार ने यूनियन की बातों को नहीं माना तो नवंबर के दूसरे हफ्ते से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी हित में नहीं सोच रही है।

