भागलपुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जमीन पर 58 करोड़ की लागत से मल्टी बिल्डिंग बन रही हैं। इसमें पीजी हॉस्टल से लेकर मदर एंड चाइल्ड वार्ड समेत सीनियर व जूनियरों के हॉस्टल व लाइब्रेरी बनाई जा रही है। शिशु विभाग के पार्क में मदर एंड चाइल्ड वार्ड बनाया जा रहा है। जहां नवजातों के साथ-साथ उनकी माताओं का भी इलाज होगा। बुधवार को अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।

उस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज के अलावा 50-50 सीटों का सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट का क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। नर्सिंग स्टूडेंट के हॉस्टल के पास 15 बेड का महिला पीजी हॉस्टल भी बन रहा है। मंडल कोठी के पास एनाटॉमी , फिजियोलॉजी और बायो केमेस्ट्री की लाइब्रेरी बनकर लगभग तैयार हो गई है। सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर अब लगाना बाकी है। यह कार्य होते ही इसे स्टूडेंटों के लिए खोल दिया जाएगा।

अभी ये है व्यवस्था

अभी शिशु विभाग के निकू में भर्ती नवजातों का इलाज तो होता है, लेकिन उनकी माताओं को बाहर मदर शेड में रहना पड़ता है। इस दौरान उनका इलाज नहीं हो पाता है। यदि दूसरे वार्ड में वह भर्ती होकर अपना इलाज कराएंगी, तो नवजातों को स्तनपान कराने व देखभाल में दिक्कतें आती हैं। इसलिए जब तक नवजात भर्ती रहते हैं, उनकी मां शेड में ही रहती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *