पटना. 7 अप्रैल यानी सोमवार से राज्य के सभी उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों की कक्षा सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी। गर्मी के कारण स्कूल संचालन समय में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है।
Total Downloads: 116
पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए अप्रैल माह के प्रथम या द्वितीय सोमवार से अपने जिले के माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्कूलों का संचालन प्रात:कालीन सत्र से कराना सुनिश्चित करें।

पत्र में 30 अक्टूबर 2012 के विभागीय आदेश का हवाला दिया गया है कि हाईस्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक गर्मी मौसम को छोड़ सभी दिनों के लिए कक्षा 9.30 से 4 बजे तक और शनिवार को 9.30 से 1.30 बजे तक संचालित होना है। 28 अप्रैल 2014 को विभागीय आदेश में गर्मी में कक्षा सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया था। पुराने निर्देश पत्र के आधार पर ही कक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है

