दिल्ली, दानापुर और मालदा के बीच विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटरी मरम्मत, एनआई वर्क और फ्रेट कोरिडोर जैसे कार्यों को लेकर एक बार फिर से किऊल भागलपुर रुट की करीब दस गाड़ियां को रेल प्रशासन ने कैंसिल करने की घोषणा की है।
Total Downloads: 116
इसकी शुरुआत 4 अप्रैल से होगी। यात्रियों को आगामी 18 अप्रैल तक ट्रेनों की कमी से दो दो हाथ होना पड़ेगा। इस बावत पूर्व रेलवे जनसंपर्क अधिकारी एनके चक्रवर्ती ने बताया कि सर्वप्रथम इन रेलखंडों पर तीन कार्य शुरू किया गया है।
4 से 16 अप्रैल तक ये तीन जोड़ी गाड़ियां कैंसिल
4 से 16 अप्रैल तक दिल्ली और मालदा मंडल के बीच रेल पटरी दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन ने तीन जोड़ी गाड़ियां कैंसिल की है। इसमें ट्रेन नंबर 13119 अप सियालदा आंनद विहार एक्सप्रेस 4 से 14 अप्रैल तक, ट्रेन नंबर 13120 डाउन आनंद विहार सियालदा एक्सप्रेस 6 से 16 अप्रैल तक, ट्रेन नंबर 14003 डाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस 4 से 14 अप्रैल व ट्रेन नंबर 22406 गरीबरथ 10 अप्रैल तक कैंसिल रहेंगी।

5 से 18 अप्रैल तक किऊल-भागलपुर की तीन गाड़ियों के समय में बदलाव
5 से 18 अप्रैल तक दानापुर मंडल (पटना) के बीच अथमल गोला और बख्तियारपुर स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाना है। प्रशासन ने किऊल भागलपुर की तीन गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। इसमें 12335 भागलपुर लोकमान तिलक एक्सप्रेस ट्रेन को भागलपुर से 11 बजे की जगह सुबह 9 बजे रवाना करेगा। यह सिलसिला 7 से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 22948 भागलपुर सप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 8, 11, 15 और 18 अप्रैल को भागलपुर से 11 की जगह 9 बजे खुलेगी। तथा 15648 गया लोकमान तिलक 16 अप्रैल को गुहाटी से 4.40 की जगह 3 बजे शाम खुलेगी। जबकि इसके 13241 बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी को 12, 15 और 18 अप्रैल को किऊल बाढ़ में 75 मिनट कंट्रोल कर चलायी जाएगी।
7 से 9 अप्रैल तक किऊल-भागलपुर की कुल 7 गाड़ियां कैंसिल
7 से 9 अप्रैल को मालदा, रामपुर और गुमानी स्टेशन के बीच फ्रेट कोरिडोर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान प्रशासन ने किऊल भागलपुर की कुल 7 गाड़ियां कैंसिल करने की घोषणा की है। इसमें 7 अप्रैल को 53403 रामपुर हाट गया पैसेंजर, 8 अप्रैल को 53404 गया जमालपुर पैसेंजर, 53497 जमालपुर किऊल और 53498 किऊल जमालपुर पैसेंजर ट्रेनें, तथा 9 अप्रैल को 53479/80 जमालपुर भागलपुर जमालपुर पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

