भागलपुर: विश्व हिन्दू परिषद् की धर्मसभा के होर्डिंग या बैनर में अपना फोटो लगाकर भाजपा नेता अर्जित चौबे संघ परिवार की नजर में फिर चढ़ गए हैं। संघ परिवार ने इसे विहिप के अनुशासन के विरुद्ध माना है। विहिप के जिला मंत्री पारस शर्मा ने कहा है कि विहिप के किसी कार्यक्रम में होर्डिंग या बैनर या पत्रक में किसी व्यक्ति विशेष का फोटो लगाना नियम के विरुद्ध है।

शर्मा ने कहा है कि धर्मसभा में आ रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही का फोटो भी लगाने से संस्था परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि विहिप के कार्यक्रम को लेकर किसी को भी अपना नाम और फोटो बैनर, पोस्टर और होर्डिंग में लगाने की इजाजत नहीं है। शर्मा ने कहा कि उन्हें अर्जित चौबे के विषय में यह जानकारी मिली है। इस विषय को लेकर संघ परिवार और विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। विहिप को यह जानकारी शाम में मिली है कि घंटाघर से जिला स्कूल पथ में अर्जित की फोटो लगी होर्डिंग लगाई गई है।

मालूम हो कि गत दिनों संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भागलपुर आए थे। इस कार्यक्रम में अर्जित ने संघ प्रमुख से व्यक्तिगत मुलाकात की बात मीडिया को जानकारी दी थी। जिस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संज्ञान लिया था और कहा गया था कि भागलपुर प्रवास में संघ प्रमुख ने किसी नेता या मंत्री को मिलने का समय नहीं दिया था।

उधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा है कि यह कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद् का है। इस कार्यक्रम में हिन्दू होने के नाते हम और अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता भी लगे हैं। हालांकि यह कार्यक्रम भाजपा का नहीं है। धर्मसभा को लेकर लगी होर्डिंग में नाम और फोटो लगाना वर्जित है। शायद अर्जित ने अति उत्साह में ऐसा किया गया है। हालांकि जैसे ही अर्जित को यह सूचना मिली उन्होंने होर्डिंग हटवा लिया। इससे पहले भी हिन्दू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में अर्जित की कार्यशैली से संघ परिवार के कार्यकर्ता नाराज हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *