भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) उपभोक्ताओं के लिए निश्शुल्क सिमकार्ड का ऑफर लाया है। नए सिम में 50 रुपये का टाकटाइम के साथ एक जीबी फ्री डाटा भी रहेगा।
Total Downloads: 172
इस संबंध में बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक विक्रय व विपणन मनीष कुमार ने बताया कि 5 फरवरी 2018 से 31 मार्च 2018 के बीच बीएसएनएल की ओर से नए कनेक्शन व नए एमएनपी वालों को मुफ्त में सिमकार्ड दिया जा रहा है।
इस योजना के माध्यम से बीएसएनएल अधिक से अधिक अपने उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि चाह रही है। 49 रुपये में ढेर सारे ऑफर दिए जा रहे हैं। सिमकार्ड तो मुफ्त दिया ही जा रहा है 50 रुपये का टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 1 जीबी फ्री डाटा भी दिया जा रहा है, जिसकी वैधता 15 दिन रहेगी।

इतना ही नहीं पहले सात दिनों के लिए बीएसएनएल नेटवर्क पर मुफ्त बातचीत दिया जा रहा है। मनीष ने बताया कि बीएसएनएल ने बेरोजगार युवकों को मुफ्त में बगैर सिक्योरिटी का एजेंट बनाने का ऑफर दे रखा है। वे बीसएएनएल के उत्पादों को बेच सकते हैं।

