बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने एवं पीनों वालों को नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने रविवार को प्रखंड के मड़वा गांव स्थित एक अज्ञात बांस के बगान से 184 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि नाइट ब्लू मेट्रो की 180 मिली की 184 बोतल है। शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी में एलटीएफ प्रभारी एवं उनकी टीम शामिल थी।
रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने छापेमारी कर चंद्रखड़ा के पास एक बाइक और 15 लीटर शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
