नवगछिया : तेतरी जमुनियां चौक पर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान पकरा निवासी शैलेन्द्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है जबकि सुनील सिंह का 18 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिये जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागज भागलपुर में भर्ती कराया गया है.

इधर नवगछिया थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार को शाम 7:00 बजे सौरभ और रवि ने गांव के ही एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल मांग कर लिया था. दोनों घर से यह कहकर निकले कि वह मदहतपुर गांव जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है. इसके बाद शनिवार को उन लोगों को घटना की सूचना मिली जिसके बाद उन लोगों ने शव की शिनाख्त की.

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवगछिया की ओर जा रही एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में धक्का दे मारा था जिसके बाद मौके पर ही सौरभ की मौत हो गई थी और रवि को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था. मौके से ट्रक का चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा. इधर मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

मृतक के परिजनों पर टूटा विपत्तियों का पहाड़

मृतक सौरभ कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. इसी कारण परिवार में उसको अधिक के लाड प्यार मिलता था. परिजनों ने बताया कि सौरभ ने रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा से मैट्रिक पास कर नाथनगर के गुरुकुल कॉलेज से इंटर कर रहा था. वह पढ़ाई में ठीक-ठाक था परिजनों को उससे काफी उम्मीद थी. असामयिक मृत्यु के बाद मृतक के भाई कृष्ण कुमार, गौरव कुमार बहन बेबी कुमारी, कंचन कुमारी, प्रीति कुमारी, मां पूनम देवी और पिता शैलेंद्र सिंह गहरे सदमे में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *