सहरसा से अमृतसर तक जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 11 से 14 अगस्त तक जालंधर सिटी स्टेशन ही जाएगी। वहीं अमृतसर की बजाय यह ट्रेन जालंधर स्टेशन से ही सहरसा के लिए खुलेगी। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने यह फैसला मेंटनेंस वर्क की वजह से लिया है।

रेलवे ने 11 से 14 अगस्त तक सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस(15209) को जालंधर सिटी स्टेशन तक ही चलाने का निर्णय लिया है। अमृतसर की बजाय जालंधर से ही 15210 जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर के बीच चलने वाली जनरल बोगी वाली इस तरह की ही एक और ट्रेन को जालंधर तक चलाने की घोषणा की है।

शनिवार से जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन जालंधर तक ही कर दिए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर मजदूर वर्ग के यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। बता दें कि इस ट्रेन से परदेश कमाने जाने वाले मजदूर यात्री ही साल भर सफर करते हैं। यह ट्रेन रोज दोनों तरफ से चलती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *