केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया रेलवे में जल्द ही 13,000 जॉब्स और पैदा की जाएंगी. इन पदों के लिए केवल कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर भर्ती की जाएंगी. इनके लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.
पटना : केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में जल्द ही बंपर भर्तियां निकालने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही रेलवे सुरक्षा फोर्स में 10,000 पदों के लिए भर्तियां शुरू की जाएंगी, खास बात ये है कि इन भर्तियों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होंगी. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ में बड़े पैमाने पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पीयूष गोयल बिहार दौरे पर हैं. यहां उन्होंने रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने जल्द ही रेलवे में बंपर भर्तियां निकालने की बात कही. उन्होंने कहा कि रेलवे में सुरक्षा के मजबूत इंतजामों के लिए आरपीएफ में 10,000 जवानों की तैनाती की जाएगी. इनमें 50 फीसदी महिलाएं होंगी. उन्होंने कहा कि आरपीएफ के लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में सभी लगभग 6,000 स्टेशनों को सीसीटीवी कैसरों से लैस किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आरपीएफ की भर्ती के अलावा 13,000 जॉब्स और पैदा की जाएंगी. इन पदों के लिए केवल कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर भर्ती की जाएंगी. इनके लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में रेल मंत्री ने पटना-दीघा रेलवे जमीन से संबंधित कागज बिहार सरकार को सौंपे. उन्होंने कहा कि इस हस्तांतरण से पटनावासियों की ट्रैफिक संबंधी समस्याओं का अंत होगा तथा नगर के लोगों को सुविधा होगी. रेलवे यह जमीन बिहार सरकार को दे रही है. कहा जा रहा है कि बिहार सरकार इस पर फोर लेन सड़क निर्माण करवाएगी. पहले दीघा-पटना रेल ट्रैक पर सवारी गाड़ी का परिचालन होता था. फिलहाल यह रेल लाइन उपयोग में नहीं है. राज्य सरकार पटना के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए लंबे समय से रेलवे से यह जमीन मांग रही थी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet