नारायणपुर – प्रखंड के नागर उच्च बिधालय पहाड़पुर के मैदान पर मंगलवार को आईसीसी क्लब के तत्वावधान में टी 20 जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑठवें दिन का मैच पहाड़पुर एवं बीरबन्ना के रोमांचक मुकाबले में बीरबन्ना को 19.4 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर पहाड़पुर की टीम विजेता बना.
Total Downloads: 115
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीरबन्ना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य रखा. जबाव में उतरी पहाड़पुर की टीम 19.4 ओभर में लक्ष्य प्राप्त करते हुए 175 रन बनाकर विजेता बना.टुर्नामेंट के बेस्ट ऑफ खिलाड़ी का पुरुस्कार विश्व मानवाधिकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार के द्वारा सागर कुमार व विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच से पुरुस्कृत किया गया.

वहीं सरपंच अमित कुमार के द्वारा आयोजन समिति को 15 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई.इंपायर के रूप में यशपाल शर्मा व पप्पू शर्मा थे. कोमेन्ट्री चंदन,नंदन व नरेन्द्र द्वारा की जा रही थी.स्कोरर रणविजय कुमार थे.मौके पर ग्लैक्सी परिवार के अध्यक्ष डा सियाराम शर्मा,बिंन्देशवरी शर्मा, डा.जवाहर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शंकर शर्मा,प्रभाकर कुमार, सचिन,अजीत, दिवाकर,नरेन्द्र, मनीष,पीयूष,रणवीर,गुलशन, सुमित श्रवन ,शत्रुघन सहित अन्य खेलप्रेमी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

