नवगछिया- रंगरा प्रखंड क्षेत्र के संत विनोबा उच्च विद्यालय तिनटंगा दियारा के मैदान में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का आयोजन किया गया. फाइनल मैच रंगरा बनाम छात्रावास टीम तीनटंगा दियारा के बीच खेली गई. जिसमें रंगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए. कुल 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए.
Total Downloads: 116
इसके जवाब में पीच पर खेलने उतरी छात्रावास तीनटंगा दियारा की टीम 140 रन पर हीं ऑल आउट हो गई. इस प्रकार रंगरा की टीम ने 35 रनों से फाइनल मैच जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. मैन ऑफ द मैच का खिताब रंगरा टीम के मिनहाज एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सिंटू को दिया गया.

क्रिकेट मैच का कमेंट्री राजेश रोशन ने किया. फाइनल मैच के विजेता व उपविजेता टीम को रंगरा जिला पार्षद शबाना आज़मी एवं तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के मुखिया भोला मंडल ने संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान किया. इस मौके पर अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख राजेंद्र प्रसाद शर्मा के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

