नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर चौक पर हुए व्यवसायी ललन कुमार साह की हत्या मामले में गिरफ्तार चार नामजद आरोपियों सिंधिया मकंदपुर निवासी लूटन साह, मुकुल चौधरी, सुभाष चौधरी, प्रकाश साह को पुलिस स्तर से न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया. जहां से चारों को जेल भेज दिये गये हैं. मालूम हो कि बुधवार को मकंदपुर चौक पर दो शूटरों ने ललन के गिट्टी बालू डिपो के झोपड़ीनुमा कार्यालय में ही गोली कर हत्या कर दी थी. मामले में ललन की मां शारदा देवी द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर गोपालपुर सहित विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा दो शूटरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही शूटर भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. मालूम हो कि पुलिस का दावा है कि शूटरों की पहचान कर ली गयी है
Total Downloads: 154
