नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड में तिरासी चौक से प्रभाष मंडल बासा के बीच मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एससी) के अंतर्गत बनने वाले पथ का शिलान्यास किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 339
जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि इस पथ की कुल लागत पचहत्तर लाख पैंसठ हजार छह सौ छियासी रुपए है। मौके पर विधायक ने कहा कि दियारा की एक-एक सड़क का पक्कीकरण होगा। चारों ओर विकास की गंगा बहेगी। मौके पर मुखिया गणेशी मंडल, जदयू के रंगरा प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, भागवत मंडल, गणपत मंडल, मनोज यादव, जितेंद्र साहू व अन्य मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
