12 अक्टूबर से राशियों के भाव में बड़ा फेरबदल होने वाला है। जानकारों की माने तो इस फेरबदल का असर भारत के राजनीति, व्यापार, किसानों की स्थिति और विश्व पटल पर भारत के मान और सम्मान पर भी पड़ेगा। गुरु बृहस्पति 12 अक्टूबर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 30 मार्च 2019 तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्य दयानंद पाण्डेय ने बताया कि ग्रहों की नई चाल से भारत की साख बढ़ने वाली है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर शुभ असर पड़ेगा। साथ ही इस वर्ष फसल भी अच्छी होगी इससे किसानों की जिंदगी में खुशहाली आएगी।

Whatsapp group Join

इस वर्ष बढ़ेगी पैदावार, किसानों की आर्थिक स्थिति में भी होगा सुधार

ग्रहों के चाल में बदलाव से देश की राजनीति पर भी पड़ेगा असर, पड़ोसी देशों की रहेगी भारत पर टेढ़ी नजर

किस राशि पर क्या पड़ेगा असर

मेष : 11 अक्टूबर से 27 तक तीर्थयात्रा का संयोग।

तुला : विदेश जाने का संयोग, प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

मिथुन : रुके काम बनेंगे, जीवनसाथी से संबंध में सुधार होगा।

कर्क : सेहत में सुधार, कोर्ट के मामले में जीत हो सकती है।

सिंह : उच्च शिक्षा का योग, बच्चों की तरक्की होगी।

कन्या : परिवार में खुशहाली, नाम और पद बढ़ेगा।

तुला : दुश्मन पर जीत, दोस्त से रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक : शिक्षा के क्षेत्र में फायदा, आय के द्वार खुलेंगे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *