दिल्ली-एनसीआर व हिमालयी क्षेत्रों से चला पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को भागलपुर में डेरा डाल सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के मुताबिक, इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

शनिवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है तो रविवार को करीब 13.0 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। जबकि दिन-रात के तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

दिन-रात के तापमान में मामूली वृद्धि

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन-रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। दिन के तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस तो रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा तो शाम साढ़े पांच बजे तक घटकर 69 प्रतिशत पर आ गया। जबकि दिनभर 7.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तरी हवा चली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *