भागलपुर| गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गोराडीह प्रखंड समेत कई इलाके का जायजा लिया। उन्होंने लोगाें से जनसंवाद किया। अफसरों से भी मौके से बात की और निदान करने को कहा। वे कोहडा़, माछीपुर, गोराडीह, मोहनपुर, खरवा, छोटी जमनी, स्वरुपचक, मुक्तापुर, नदियामा, जयखुर्द व अन्य इलाके गए।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र मंडल, नितेश सिंह, अमित सिंह, रणबीर सिंह, नभय चौधरी, कन्हाई मंडल, कौशल मंडल, माला सिंह, पवन मिश्र, कमरू जमाल व अन्य उनके साथ थे। स्थानीय लोगों ने गोराडीह की सड़कों की खराब हालत की ओर उनका ध्यान खींचा, इस पर उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग के अफसरों से बात की और निदान कराने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *