नवगछिया। प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया में अनुमंडल के दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर का आयोजन किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर के समावेशी शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित एलिम्को कानपुर के सहयोग से असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अनुमंडल के सभी ब्लॉक से अस्थि दिव्यांग एवं श्रावण बाधित बच्चों को बुलाया गया था।
Total Downloads: 101
बच्चों को एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों के द्वारा जांच उपरांत सामग्री दी जाएगी। कुल 60 दिव्यांग बच्चों का नामांकन हुआ जिसमें 52 बच्चों को सामग्री के लिए चयनित किया गया इसमें से 17 बच्चों को श्रवण यंत्र एवं 35 बच्चों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल वैशाखी आदि के लिए चयनित किया गया।
इस कैंप में अनुमंडल के सभी संसाधन शिक्षक उपस्थित रहे एवं जिला के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

