भागलपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी गति पर डीडीसी प्रतिभा रानी ने नाराजगी जतायी है। जिले के 103 पंचायतों में आवास निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर संबंधित ग्रामीण आवास सहायकों को गुरुवार को शोकॉज दिया है। सभी आवास सहायकों को 24 घंटे के अंदर जवाब देने तथा अनुबंध रद्द करने की चेतावनी दी गयी है। इसमें सभी प्रखंडों के ग्रामीण आवास सहायक शामिल हैं।

ग्रामीण आवास सहायकों को भेजे गये शोकॉज में कहा गया है कि 22 दिसंबर तक संबंधित पंचायतों के अन्तर्गत बड़ी संख्या में आवास अपूर्ण है। एक महीने में आवास पूर्णता की प्रगति शून्य है। आवास पूर्ण कराने के लिए जिला स्तरीय बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी लगातार निर्देश दिये गये। इसके बावजूद आवास पूर्ण कराने में लापरवाही बरती जा रही है। 23 ग्रामीण आवास सहायकों को अनुबंध रद्द करने की चेतावनी दी गयी है।

डीआरडीए निदेशक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कराने के लिए सभी बीडीओ और ग्रामीण आवास सहायकों को लक्ष्य देते हुए समय सीमा निर्धारित की गयी है। इसके बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *