सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर देर रात सांप ने कांट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है।
Total Downloads: 101
रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।
कल सलमान खान का जन्मदिन
बता दें कि क्रिसमस के मौके पर सलमान खान, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त फार्म हाउस पर पहुंचे थे। तभी ये घटना हुई। 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।

आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की मुख्य भूमिका थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अभी बाकी है। इसके अलावा सूरज बड़जात्या की एक फिल्म उनके खाते में है। ‘किक 2’ का ऐलान भी पिछले साल किया गया था और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को कन्फर्म किया।
