बिहार– मुजफ्फरपुर में बंद समर्थकों ने जनता अधिकार पार्टी के सांसद पप्पू यादव पर हमला कर दिया है. जानकारी के अनुसार वे मधुबनी में पदयात्रा के लिए जा रहे थे. इधर , सूबे के जहानाबाद में बंद समर्थकों के पथराव करने की खबर है जिसमें में ASP संजय सिंह घायल हो गये हैं.
Total Downloads: 80
-आगरा में सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया. पुलिस ने यहां बंद समर्थकों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज भी किया.
-मध्यप्रदेश: बंद के मद्देनजर ग्वालियर में ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है. एसडीएम नरोत्तम भार्गवी ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह से चुस्त हैं. कई जगहों पर धारा 144 लगायी गयी है.हालात फिलहाल सामान्य हैं.

-बिहार: मोतिहारी शहर में एलएनडी कॉलेज के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. इधर , बोधगया रिवर साइड रोड को सवर्ण संगठनों ने सड़क जाम कर दिया. वे आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है.
-मध्यप्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री जयभान सिंह, माया सिंह, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सवर्णों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा नेताओं के घर की सुरक्षा भी प्रशासन की ओर से बढ़ायी गयी है.
-मुंगेर-भागलपुर सीमा कमराय चौक के समीप बंद समर्थकों ने सुल्तानगंज देवघर मुख्य पथ जाम किया.

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद का असर नजर आ रहा है. एबीपी न्यूज के अनुसार वाराणसी के बीएचयू में प्रदर्शनकारी छात्रों ने हैदराबाद गेट पर गुरुवार सुबह पीएम मोदी का पुतला फूंका. छात्रों ने मांग की है कि एसटीएसटी एक्ट में हुए संशोधन को वापस ले सरकार…
-झारखंड की राजधानी रांची में भारत बंद का फिलहाल असर नहीं दिख रहा है. रेलवे, बस अड्डा और ट्रैफिक सबकुछ सामान्य है.
-मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में बंद का असर नजर आ रहा है. उज्जैन में बंद का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोगों को दवाइयां मिलने में परेशानी हो रही है.
-बिहार: लखीसराय के विद्यापीठ चौक पर जाम व टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया, तो वहीं औरंगाबाद में बंद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया.
-बंद समर्थकों ने बिहार के दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोक दिया है. इधर , मुजफ्फरपुर में भी बंद समर्थक सड़क पर उतरकर अपना विरोध जता रहे हैं. यहां कई जगह सड़क जाम है. वहीं नवादा में भारत बंद के दौरान लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद करा रहे हैं, यहां पर राजगीर पथ पर लोगों ने आगजानी कर सड़क को जाम करने का काम किया.

-उत्तर प्रदेश में भी बंद का असर दिखने लगा है. सूबे के आगरा में प्रदर्शकारियों ने आगरा-ग्वालियर हाईवे को सुबह जाम कर दिया है. यहां प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि एससीएसटी एक्ट में संशोधन को वापस लिया जाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एससी/एसटी के लिए कानून लाया जा सकता है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं?
-मध्यप्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
-बंद का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है. यहां ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत 10 जिलों में धारा-144 लागू है. यदि आपको याद हो तो 2 अप्रैल को दलितों के बंद के दौरान इन इलाकों में भारी हिंसा हुई थी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था.

