बिहपुर | फर्जी सहायिका एवं सेविका की बहाली के नाम पर परीक्षा लेने और पैसे की ठगी करने के मामले में नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार के बयान पर बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही मामले में फर्जी परीक्षा लेने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Total Downloads: 101
गिरफ्तार हुए लोगों में खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार निवासी पवन कुमार पासवान, मुंगेर जिले के हरपुर निवासी विक्रम कुमार, गोट खरीक निवासी रंजीत कुमार, झंडापुर निवासी आलोक कुमार, सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के कोशिकापुर निवासी सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
मालूम हो रविवार को नारायणपुर प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में प्रगति बाल विकास संस्था के नाम फर्जी तरीके से सेविका सहायिका की परीक्षा ली जा रही थी। परीक्षा में कुल 366 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा को लेकर सभी अभ्यर्थियों से एक-एक हजार का शुल्क भी लिया गया था जो कुल राशि तीन लाख 66 हजार रुपये होता है। बहाली के नाम पर 20 से 40 हजार लेने की जानकारी मिली।

