किशनगंज. आयकर की टीम को छापे में सुरभि साइकिल स्टोर संचालक चन्दन लुनिया के पास करोड़ों की अघोषित संपत्ति मिली। टीम को देखकर व्यापारी बेहोश हो गए। जैसे-तैसे होश में लाकर उनसे पूछताछ की गई तो वह फिर बेहोश हो गए। आयकर अफसरों ने चिकित्सक बुलाकर उनका इलाज कराया। व्यापारी के पिता कन्हैया लाल 2002-03 तक बाल मंदिर स्कूल के बाहर पकौड़े व कचौड़ी बेचते थे, स्कूल में ही उन्हें कैंटीन का काम मिला था। यह काम छूटने के बाद उन्होंने साइिकल पंचर की दुकान खोली थी।

अधिकारी को पैसे नहीं दिए इसलिए हुई छापेमारी: चन्दन लुनिया ने आरोप लगाया कि पन्द्रह दिन पूर्व आयकर विभाग के एक अधिकारी दुकान पर पहुंचे थे और पैसों की मांग की थी। नहीं देने पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अायकर विभाग मेरे घर की भी तलाशी लें। आयकर विभाग की टीम ने आरोप को सिरे से खारिज किया।

कई प्रतिष्ठानों के शटर गिरे: आयकर विभाग के छापेमारी की सूचना मिलने पर कई प्रतिष्ठानों के शटर गिर गया। आयकर विभाग की टीम ने निर्माणाधीन भवन की लागत, गोदाम व दुकान में रखे सामानों की कीमत एवं बैंक में जमा राशि का ब्योरा खंगालने में जुटी है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया। आयकर विभाग के अधिकारी जांच खत्म होने के बाद ही कुछ बताने की बात कह रहे है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *