भागलपुर: दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की जिला प्रशासन की योजना अधर में अटकती नजर आ रही है। कला, संस्कृति व युवा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के बाद प्रशासन ने योजना तो बनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच लाख का आवंटन भी मिला, लेकिन इसमें भागीदारी करने वाले कलाकारों की संख्या ही अफसरों को पूरी नहीं हो पा रही है। 7 आयोजनों के लिए प्रशासन को 21 कलाकारों की दरकार है, लेकिन अब तक महज 19 कलाकारों ने ही आवेदन दिए। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की योजना अधर में अटक गई है।
Total Downloads: 354
आदेश के अनुसार, प्रशासन को ललित कला, लोकगायन , नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और नाट्य समेत अन्य प्रतियोगिता करवानी है। इसमें शामिल होने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन राशि के साथ निर्णायक मंडल के सदस्य को मानदेय देना है। इसके लिए प्रशासन को महज 19 आवेदन ही मिले। डीएम प्रणव कुमार के अनुसार, बाकी आवेदकों के आने पर कार्यक्रम किया जा सकता है।


