साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण इसी सप्ताह 10 जनवरी (दिन- शुक्रवार) को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42Am तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण-

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा  असर नहीं होता।

साल 2020 के आगामी ग्रहण-

10 जनवरी – चंद्र ग्रहण
5 जून – चंद्र ग्रहण
21 जून – सूर्य ग्रहण
5 जुलाई – चंद्र ग्रहण
30 नवंबर -चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर – सूर्यग्रह

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....