बदलते वक्त के साथ साइबर क्रिमिनल्स ने भी ठगी का पैटर्न बदल दिया है। साइबर क्रिमिनल्स ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को अपना बड़ा हथियार बना लिया है। इसके नाम पर लोगों को कॉल कर रहे हैं और उन्हें ठग रहे हैं। इस तरह की शिकायत सामने आने लगी है। इस कारण बिहार में आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की साइबर क्राइम सेल पब्लिक को अवेयर करने में जुटी है।
Total Downloads: 102
ऑनलाइन एक्टिविटी के जरिए साइबर क्रिमिनल नए-नए ट्रिक का इस्तेमाल कर लोगों से फ्रॉड कर रहे हैं। दरअसल, देश में कोविड के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का काम लगातार चल रही है। वहीं, वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बूस्टर डोज के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स आपके साथ फ्रॉड करने का नया तरीक़ा अजमा रहे हैं।
इस तरह से साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं कॉल
1. बूस्टर डोज लेने के लिए जालसाज आपको कॉल या मैसेज कर सकते हैं, आपको कॉल करते हुए कहा जाएगा कि सर आपने दोनों डोज ले ली है। आप बूस्टर डोज लेने के लिए भी एलिजिबल हैं, इसलिए आपके नाम से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

2. बूस्टर डोज के रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपको कॉल के माध्यम से वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी यानी आपका आधार नंबर, नाम, उम्र, एड्रेस , जैसी तमाम जानकारियां आपसे मांगी जा सकती है।
3. फिर रजिस्ट्रेशन की बात कहकर आपको पहले OTP भेजा जाएगा और रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के लिए OTP की मांगा जाएगा।
4. साइबर क्रिमिनल आपको मैसेज या ईमेल के माध्यम से एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने की बात कहेगा।
5. OTP शेयर करने या लिंक पर क्लिक करने के बाद आप ठगी के शिकार हो जाएंगे।
साइबर सेल के अनुसार इस तरह से करें बचाव
- ऐसे फ्रॉड कॉल से सावधान रहें और इसका कभी भी जवाब न दें।
- भूल कर भी अनजान व्यक्ति को किसी भी प्रकार का OTP नंबर शेयर ना करें।
- किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, वरना आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।
