हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव निवासी व डीएम कार्यालय के अनुसेवी की 14 वर्षीय पोती का शव गुरुवार सुबह घर से आठ किमी दूर अररा चौर से पुलिस को मिला है। मृत किशोरी हाजीपुर गर्ल्स हाईस्कूल में नौवीं की छात्रा थी। वह सुबह टहलने निकली थी। आशंका है कि इसी दौरान किसी अपराधी ने उसे अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी।

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव निवासी मुन्ना सिंह पहले पत्रकारिता पेशे में थे। अब वे प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। मुन्ना के पिता अवधेश सिंह कलेक्ट्रेट में अनुसेवी है। डीएम कार्यालय में वे पोस्टेड हैं। मुन्ना सिंह को दो संतान है। पुत्र बड़ा और उससे छोटी थी मुस्कान। मुस्कान की उम्र करीब 14 वर्ष थी।

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मुस्कान का शव अररा चौर में पुलिया के पास पड़ा मिला। सुबह घूमने निकले लोगों को बच्ची के शव पर नजर पड़ी। किसी अज्ञात बच्ची का शव पाए जाने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच बच्ची के जेब की तलाशी लेने पर उसमें से स्कूल का आईकार्ड व आधार कार्ड मिला।

शौचालय या टहलने जाने के दौरान अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका : पिता मुन्ना सिंह ने बताया है कि काम के सिलसिले में वे हर दिन रात में घर लौटते हैं। बुधवार की रात 11 बजे उन्होंने मुस्कान को रूम में सोया पाया था। मुस्कान दरवाजे के बगल के रूम में चाचा की छोटी पुत्री के साथ सोई हुई थी।

दरवाजे पर पिता जी, दादा जी के अलावे दो भांजे भी सोए हुए थे। घर के सदस्यों को शक है कि शौचालय घर के बाहर करीब 50 गज की दूरी पर है। शौचालय के आसपास पेड़, जंगल है। संभवत: बदमाश पहले से यहां घात लगाए बैठा हो। किशोरी को अगवा कर ले जाकर हत्या कर दी गई हो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *