शहर में बड़े बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इशाकचक, हबीबपुर और बबरगंज इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की छह बाइक और उसे चुराने व खपाने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर बुलेट तक चुराते थे। शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक उड़ा कर ये लोग झारखंड के साहेबगंज जिले में खपाते थे। पुलिस ने उस लिंक का भी पता लगा लिया है, जहां चुराई गई बाइक खपाई जाती थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साहेबगंज के दियारा इलाके में औने-पौने दामों में चोरी की बाइक को बेचा जाता है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की पुरानी चाबियों से नई बाइक के लॉक आसानी से खुल जाते हैं। इसके लिए कोई मास्टर चाबी की जरूरत नहीं होती है। बाइक के इंजन और चेसिस नंबर को रेती से घिस कर उसमें टेम्परिंग कर दी जाती थी, ताकि बाइक की असली पहचान खत्म होे जाए। गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया कि वे लोग अबतक शहर से 20 बाइक चुरा चुके हैं।

रहमत गैराज के मालिक के घर बरामद हुई चोरी की बाइक

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को चोरी की चार बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर भीखनपुर गुमटी नंबर 2 में छापेमारी कर काले रंग की बिना नंबर की बुलेट बरामद की। वहां से भी एक आरोपी पकड़ा गया। इसके बाद रहमत गैराज के मालिक मो. टिंकू के कबाड़ी टोला वाले घर से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। बरामद बुलेट का चेसिस नंबर में टेम्परिंग की गयी थी।

जांच में आया कि चोरी की बाइक को गैराज मालिक का बता बेचा दिया है, जिसे साहेबगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के पास से पांच मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें कई संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी पहले से दागी रहे हैं। इशीपुर-बाराहाट, जोगसर, बबरगंज, मोजाहिदपुर, इशाकचक थानों में इनके खिलाफ लूट, बाइक चोरी आदि के छह केस दर्ज हैं। इसके अलावा साहेबगंज और लोदीपुर थाने में ट्रक, ट्रैक्टर लूट व पीरपैंती में बाइक चोरी के केस दर्ज हैं।

बाइक चोर गिरोह के बारे में बताते एसएसपी आशीष भारती व डीएसपी डीएस पी राजवंश सिंह।

गिरफ्तार बाइक चोर ने बताया- चोरी की एक बाइक को बेचने पर मिलते हैं पांच हजार रुपए

गिरफ्तार बाइक चोर अखलाक और सद्दाम ने बताया कि चोरी की एक बाइक को साहेबगंज ले जाकर बेचने पर पांच हजार रुपए मिलते हैं। बाइक अगर नई होती है तो 10 हजार मिल जाते हैं। साहेबगंज से इन बाइक को मात्र एक-दो हजार रुपए के मुनाफे पर दियारा इलाके में बेच दिया जाता है।

फुटेज से होगा चोर के चेहरे का मिलान

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने शहर के तीन थाना क्षेत्रों-मोजाहिदपुर, बरारी और जोगसर इलाके से सर्वाधिक बाइक चुराए हैं। बाइक चोरी की कई घटनाओं में चोरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के चेहरे से सारे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिलान किया जाएगा, ताकि अन्य केसों में इनकी संलिप्तता का पता चल सके।

एसएसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बनाई थी टीम

बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने को एसएसपी ने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम में इशाकचक थानेदार राम एकबाल प्रसाद यादव, मोजाहिदपुर थानेदार अमर विश्वास, बबरगंज थानेदार राजेश कुमार रंजन, दारोगा हारुण मुश्ताक, तिलकामांझी थानेदार संजय कुमार सत्यार्थी, बरारी थानेदार रोहित कुमार सिंह, जोगसर थानेदार राजनंदन कुमार, डीआईयू कर्मी पंकज कुमार व चीता दल शामिल थे।

चोर के पास से बरामद मोबाइल।

खुलासे के बाद भी हो गई चोरी

गिरोह के खुलासे के बाद भी इशाकचक इलाके से गुरुवार सुबह में एक सिपाही की बाइक चोरी हो गई। सिपाही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा एक अक्टूबर को मुंदीचक इलाके से नीरज सिंह की बाइक चोरी हो गई। बता दें कि पूर्व में भी पुलिस ने चार बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया था।

बाइक चोर गिरोह के पास से बरामद चोरी की बाइक।

ये हुए गिरफ्तार

मो. अखलाक : कबाड़ी टोला, इशाकचक

मो. जाकिर : तहबलपुर, लोदीपुर

मो. पोपट उर्फ सल्लो : इशाकचक चौक

मो. सद्दाम : चमेलीचक, हबीबपुर

अनुज कुमार : रानी तालाब, जीरोमाइल

ये हैं बरामद बाइक

काला स्टार सिटी : डीएल 03 एससीटी-8230

काले रंग की होंडा ट्यूटर : बीआर 10 एल 6991

काले रंग की बुलेट : बिना नंबर का, चेचिस नंबर में टेम्परिंग किया गया

टीवीएस जीएलएक्स : बीअार 10 डी-3557

हीरो स्प्लेंडर प्रो : बिना नंबर की

टीवीएस अपाची : बिना नंबर की

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet