पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान का खतरा है। गृह मंत्रालय ने खतरों के मद्देनजर सांसद की सुरक्षा का आकलन किया है। साथ ही बिहार और महाराष्ट्र सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। केन्द्र ने शत्रुघ्न सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रखा है, लिहाजा उन्हें इसी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पत्र जारी किया है। गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की आशंका जताई गई है। हालांकि खतरे को लेकर कारण विशेष का कोई इनपुट नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद गृह मंत्रालय ने बिहार और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सांसद को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। अब सांसद जहां भी दौरे पर जाएंगे, उन्हें वाई प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *