नवगछिया : थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड से अज्ञात शव बरामद किया। गुरूवार की सुबह नवगछिया स्टेशन रोड किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया भेज दिया।
Total Downloads: 330
इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में हैं। सत्यापन के लिए पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया। निर्धारित 72 घंटे के अंदर शव की पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।
