-ये दिन हैं विशेष

07 को : रोज डे

08 को : प्रपोज डे

09 को : चाकलेट डे

10 को : टेडी डे

11 को : प्रामिस डे

12 को : हग डे

13 को : किस डे

14 को : वेलेंटाइन डे

गिफ्ट कार्नर भी तैयार

प्यार के सीजन के लिए शहर के बाजार तथा गिफ्ट कार्नर मनमोहक उपहारों से सज गए हैं। जहां हर उम्र व हर टेस्ट के ग्राहकों के लिए आकर्षक गिफ्ट उपलब्ध हैं। वीक को यादगार बनाने के लिए इस समय लव ग्रीङ्क्षटग कार्ड, टेडी वियर, फ्रेंडशिप बैंड, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, गुलदस्ते, चाकलेट के विशेष पैक, फ्लावर चाकलेट आदि उपलब्ध हैं। बाजार में 100 से लेकर 1500 रुपये तक के उपहार मौजूद हैं।

इलेक्ट्रानिक सामानों की भी बिक्री

इलेक्ट्रानिक उत्पाद जो बटन दबाते ही दिल की बात कह रहा है वो भी बिक्री के लिए उपलब्ध बाजार में हैं। कार्ड खोलते ही दिल सामने आता है। दुकानदारों का कहना है कि दिल को लुभाने वाले सभी तरह के खिलौने व अन्य सामग्री की धूम सप्ताह भर रहेगी।

चाहत का मीटर भी बाजार में

सुपर फास्ट, थ्रिल लविंग बिंदास पीढ़ी के लिए ‘प्रेम’ ही जुनून है। इस बार बाजार में लव-मीटर की मांग काफी बढ़ गई है। दुकानदारों ने बताया कि इसमें खासियत है कि यह छूते ही बता देता है कि अपने माशूका के लिए आपका दिल किस रफ्तार से धड़कता है। मीटर का मूल्य 1500 से 1700 के बीच बताया गया है।

युवाओं को लुभाने के लिए है बहुत कुछ

जब कोई खास हो तो उसे सेलिब्रेट करने का अंदाज आम क्यों हो? युवाओं को लुभाने के लिए बाजारों में चॉकलेट, पैकेट, डॉल, रंग-बिरंगे टेडीवीयर उपलब्ध हैं। दुकानदार बताते हैं कि खरीदारी का दौर आरंभ हो गया है। युवा सात फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन को नए अंदाज में मनाते हैं। कोई गुलाबी फूल देकर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करता है तो कोई महंगे तोहफे से इस दिन को सेलीब्रेट करता है। बाजार में 25 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के उपहार उपलब्ध किए गए हैं।

रोमांटिक प्रेम पर्व का बना प्रतीक

कभी आध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक रहा वेलेंटाइन डे आज रोमांटिक प्रेम के पर्व के रूप में समाज में एक खास स्थान बना लिया है। युवाओं का मन मिजाज इस बार कुछ अलग हट कर करने का है। वे पार्क, रेस्तरा, मौल की चकाचौंध के साथ-साथ भीड़ से दूर हट कर कुछ युवा अध्यात्म के माहौल में प्रेम का इजहार करना चाहते है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil